undefined

कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश

इससे पहले कन्हैया कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता अशोक चौधरी से भी मुलाकात की थी। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।

कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश
X

नई दिल्ली। सीएए के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाकपा नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस में इसे लेकर विरोध के सुर भी सुनाई दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों युवा नेताओं को दोपहर बाद पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। हाल ही में कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में अटकलें तेज हो गई थीं। माना जा रहा है कि पहले दोनों युवा नेता 27 सितंबर यानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले थे लेकिन किसानों के बुलाए भारत बंद की वजह से इसे टाल दिया गया। गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने बीते हफ्ते ही यह बता दिया था कि वह 28 सितंबर को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कन्हैया सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेंगे उन्हें पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी मैदान में उतार सकती है। बताया जा रहा है राहुल गांधी से पहले कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर ने ही राहुल गांधी को राय दी थी कि पुराने नेताओं का असर अब पार्टी में समाप्त हो गया है, इसलिए युवाओं को मौका देना चाहिए। इसलिए कन्हैया और जिग्नेश की कांग्रेस में एंट्री हो रही है। बता दें कि कन्हैया कुमार बीते डेढ़ सालों से राजनीति में कम सक्रिय हैं। इससे पहले कन्हैया कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता अशोक चौधरी से भी मुलाकात की थी। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। कन्हैया बेगूसराय के रहने वाले हैं। उन्होंने 2019 में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Next Story