मध्य प्रदेश उपचुनावः बसपा ने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की
X
नयन जागृति27 Aug 2020 6:59 PM IST
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले 2020 के विधानसभा के उप चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाहा (सामान्य) को विधानसभा जौरा जनपद मुरैना, रामप्रकाश राजौरिया (सामान्य) को विधानसभा मुरैना से प्रत्याशी बनाया है। भानुप्रताप सिंह सखवार (अनु.जाति) को अम्बाह जनपद मुरैना, योगेश मेघ सिंह नरवारिया (सामान्य) को विधानसभा मेहगाव जिला भिण्ड, जसवंत पटवारी (अ.जाति) को गौहद जिला भिण्ड, संतोष गौड विधानसभा डबरा (अ.जाति) जनपद ग्वालियर, कैलाश कुशवाह (सामान्य) पोहरी विधानसभा जनपद शिवपुरी व राजेन्द्र जाटव (अ.जाति) को विधानसभा करैरा जिला शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया है।
Next Story