undefined

बंगाल में भाजपा के जय श्री राम के जवाब में ममता बनर्जी ने फिर किया दुर्गा पाठ

ऐसा पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी चुनावी जनसभा में दुर्गा पाठ का उच्चारण करते हुए नजर आईं हैं इससे पहले भी नंदीग्राम में एक रैली के दौरान उन्होंने दुर्गा पाठ का उच्चारण पढ़ा था। चंडी पाठ को दुर्गा सप्तशती या दुर्गा-पाठ भी कहते हैं।

बंगाल में भाजपा के जय श्री राम के जवाब में ममता बनर्जी ने फिर किया दुर्गा पाठ
X

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बांकुरा में टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक रैली को संबोधित करते हुए बीच में दुर्गा पाठ करती हुईं नजर आईं। भाजपा के जय श्री राम के नारे के जवाब में ममता अब दुर्गा पाठ कर रही हैं।

चुनाव प्रचार के बीच भाजपा के हिंदू कार्ड का मुकाबला करने के लिए टीएसी भी भक्तिमय हो गई है। मंच से दुर्गा पाठ करते हुए ममता बनर्जी के एक वीडियों भी सामने आया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी चुनावी जनसभा में दुर्गा पाठ का उच्चारण करते हुए नजर आईं हैं इससे पहले भी नंदीग्राम में एक रैली के दौरान उन्होंने दुर्गा पाठ का उच्चारण पढ़ा था। चंडी पाठ को दुर्गा सप्तशती या दुर्गा-पाठ भी कहते हैं। चंडी पाठ करना हिन्दु धर्म में काफी शुभ माना गया है। चंडी पाठ राक्षस महिषासुर पर देवी की जीत की व्याख्या करता है। एक बार फिर ममता का यह रूप लोगों के सामने आया है।

Next Story