undefined

कंधार विमान अपहरणर्ता के समक्ष खुद को सौंपना चाहती थी ममता बनर्जीः यशवंत सिन्हा

सिन्हा ने कहा कि अटलजी के समय में बीजेपी आम सहमति से काम करती थी, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में भरोसा करती है। इसी के चलते अकाली, बीजेडी ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया।

कंधार विमान अपहरणर्ता के समक्ष खुद को सौंपना चाहती थी ममता बनर्जीः यशवंत सिन्हा
X

नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद टीएमसी नेता ममता बनर्जी की शान में कसीदे पढते हुए कहा कि कंधार विमान अपहरण कांड के वक्त यात्रियों को बचाने के लिए ममता ने खुद को आतंकियों के समक्ष पेश करने की बात कही थी। ममता जी शुरू से ही एक फाइटर रही हैं।

अपने भाषण में सिन्हा ने कहा कि जब इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर लिया गया था और आतंकी उसे कंधार ले गए थे। तब कैबिनेट की मीटिंग के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं खुद बंधक बनकर आतंकियों के समक्ष जाऊंगी। बस यही शर्त होगी कि आतंकी यात्रियों को छोड़ दें। वह देश के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार थीं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी पर हमले के बाद उन्होंने उनके साथ जाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संस्थाओको व्यवस्थागत तरीके से कमजोर किया जा रहा है। न्यायपालिका समेत ये सभी संस्थान अब कमजोर हो गए हैं। सिन्हा ने कहा कि अटलजी के समय में बीजेपी आम सहमति से काम करती थी, लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में भरोसा करती है। इसी के चलते अकाली, बीजेडी ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर उन्होंने कहा था कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए कि घायल ममता बनर्जी के प्रति सहानुभूति रखने के बजाय मजाक उड़ाया जा रहा है।

Next Story