नितीश की नैया पार, फिर बनेगी सरकार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आने के बाद एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए नेे बहुमत हासिल कर सत्ता पर फिर कब्जा कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। इधर नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं। ओवैसी की पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।
बिहार कुल सीट 243
बहुमत चाहिए 122
*एनडीए 125*
भाजपा 74
जेडीयू 43
हम 4
वीआईपी 4
*महागठबंधन 110*
राजद 75
कॉंग्रेस 19
कम्युनिस्ट 16
*अन्य 8*
ओवैसी 5
लोजपा 1
बसपा 1
अन्य 1