undefined

कांग्रेस के साथ क्या खिचडी पका रहे हैं प्रशांत किशोर

यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस का यूपी के लड़कों का नारा फेल हो गया था और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना है कि प्रशांत क्या खिचडी पका रहे हैं।

कांग्रेस के साथ क्या खिचडी पका रहे हैं प्रशांत किशोर
X

नई दिल्ली। प्रशांत किशोर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तमाम राजनीतिक अनुमान लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह भी कयास हैं कि वह भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रशांत ने एक दिन पहले ही तीनों गांधी- राहुल, प्रियंका, सोनिया से सांसद के आवास पर मुलाकात की थी। बीती मई में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के साथ काम करने वाले किशोर ने रणनीतिकार के तौर पर अपने काम पर विराम लगाने की बात कही थी। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं जो कर रहा हूं उसे जारी नहीं रखना चाहता। मैंने पर्याप्त काम कर लिया है। अब मेरे लिए कुछ देर रुकने और जीवन में कुछ अलग करने का वक्त आ गया है। मैं यह जगह छोड़ना चाहता हूं। राजनेता बनने के सवाल पर उन्होंने खुद को असफल नेता बताया था। 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के असफल होने के पांच साल बाद राहुल और किशोर की मुलाकात हुई थी। इस लिहाज से भी बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस का यूपी के लड़कों का नारा फेल हो गया था और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना है कि प्रशांत क्या खिचडी पका रहे हैं।

Next Story