undefined

लोकसभा में कांग्रेस का करेंगे नेतृत्व बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू

बिट्टू ने ये भी आरोप लगाया था कि सरकार और किसानों के बीच योगेंद्र यादव आग लगा रहे हैं। ये वही रवनीत सिंह बिट्टू हैं जिन्होंने दिल्ली हिंसा में भी योगेंद्र यादव पर साजिश का आरोप लगाया था।

लोकसभा में कांग्रेस का करेंगे नेतृत्व बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू
X

नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर सरकार को घेरने वाले कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू संसद सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चैधरी और उप नेता गौरव गोगोई विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने के कारण बिट्टू को नेता बनाया गया है। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के मुख्य सचेतक रवनीत सिंह बिट्टू कृषि कानूनों की खिलाफत को लेकर खासे चर्चा में हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान भी लोकसभा सदस्य बिट्टू केंद्रीय कक्ष पहुंचे और नारेबाजी करने लगे थे। बिट्टू ने ये भी आरोप लगाया था कि सरकार और किसानों के बीच योगेंद्र यादव आग लगा रहे हैं। ये वही रवनीत सिंह बिट्टू हैं जिन्होंने दिल्ली हिंसा में भी योगेंद्र यादव पर साजिश का आरोप लगाया था।

रवनीत सिंह दिवंगत बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस के सांसद हैं। पंजाब यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुके बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से जीते थे। 2014 में वे लुधियाना की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।

Next Story