undefined

पीछे मिली कुर्सी तो कार्यक्रम छोडकर चली गई साध्वी प्रज्ञा

उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय नेताओं पर नाराजगी जाहिर की जिसके बाद उन्हें मनाने की कोशिश भी की गई लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं मानीं और मुख्यमंत्री के आने से पहले ही कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं।

पीछे मिली कुर्सी तो कार्यक्रम छोडकर चली गई साध्वी प्रज्ञा
X

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पार्टी के कार्यक्रम के दौरान पीछे कुर्सी मिलने से नाराज होकर कार्यक्रम को छोड़कर वहां से चली गईं।

बताया गया है कि भोपाल में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा समेत कई भाजपा नेताओं को यहां आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में यूं तो नेताओं के बैठने के लिए बड़ा मंच बनाया गया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर निर्धारित समय पर वहां पहुंच गईं थीं लेकिन जब मंच पर उन्होंने देखा कि उन्हें पिछली पंक्ति में कुर्सी दी गई है तो वो नाराज हो गईं। उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय नेताओं पर नाराजगी जाहिर की जिसके बाद उन्हें मनाने की कोशिश भी की गई लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं मानीं और मुख्यमंत्री के आने से पहले ही कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं।

Next Story