undefined

कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता बूटा सिंह नही रहे

21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गाँव में जन्मे सरदार बूटा सिंह आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता बूटा सिंह नही रहे
X

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गाँव में जन्मे सरदार बूटा सिंह आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह 86 वर्ष के थे और अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए है। नेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे सरदार बूटा सिंह ने भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के इलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया।

Next Story