undefined

उत्तराखंड मेे भाजपा को तकडा झटका , सरकार में मंत्री यशपाल आर्या व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल

यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

उत्तराखंड मेे  भाजपा को तकडा झटका , सरकार में मंत्री यशपाल आर्या व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य  कांग्रेस में शामिल
X

दिल्ली। उत्तराखंड में चुनावी दस्तक के बीच भाजपा को आज बडा झटका लगा है। 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होने आज सुबह दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होने कांग्रेस की सदस्यता ली। आपको बता दे कि उत्तराखंड में फरवरी 2022 मे विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव के कांग्रेस में शामिल हो जाने से उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका लगा हैं।

Next Story