undefined

नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पदयात्रा के दौरान हमला

भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। भाजपा ने बंगाल में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पदयात्रा के दौरान हमला
X

कोलकाता। चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में गुरुवार को उस समय हमला किया गया जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में पदयात्रा निकाल रहे थे। इस हिंसा में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल बताया गया है। भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। भाजपा ने बंगाल में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

पश्चिम बंगाल चुनाव में नंदीग्राम विधानसीट काफी खास बन गई है। इसकी वजह ये है कि टीएमसी की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड रही हैं। इसके लिए भाजपा ने तमाम नेताओं को प्रचार में उतार रखा है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नंदीग्राम में कहा कि ममता दीदी हिंसा का सहारा लेकर हमें डराने की बजाय लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। आज सुवेंदु अधिकारी की पदयात्रा के दौरान हमारे युवा मोर्चा नेता पर हमला किया गया। मेरे सामने उनके ऊपर हमला किया गया है। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है, चुनाव आयोग से मेरी गुजारिश है कि यहां अर्धसैनिक बल तैनात किए जाए और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएं।

Next Story