undefined

जरूर लडूंगा उपचुनावः तीरथ सिंह रावत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि नियमानुसार चुनाव आयोग को चुनाव करवाना चाहिए।

जरूर लडूंगा उपचुनावः तीरथ सिंह रावत
X

रामनगर। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह उपचुनाव हर हाल में लड़ेंगे और कई विधायक उपचुनाव के लिए सीट खाली करने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विधायक मेरे उप चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट खाली करने को तैयार हैं। इस संबंध में केंद्र को अवगत करा दिया गया है। केंद्र जहां से कहेगा, वहीं से उप चुनाव लडूंगा। तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही उपचुनाव होगा। सीएम ने बताया कि प्रदेश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। जनता भी विकास कार्यों से काफी खुश है। सरकार भी लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। यह संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी जहां से भी उपचुनाव लड़ाएगी, वहीं से लडूंगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उप चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि नियमानुसार चुनाव आयोग को चुनाव करवाना चाहिए। आयोग उपचुनाव की घोषणा करे पार्टी तैयार है। उन्होंने कहा कि विधान मंडल दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री मनोनीत करता है और मुख्यमंत्री की संस्तुति पर मंत्री मंडल को शपथ दिलाई जाती है। कौशिक ने संविधान की धारा 164(4) के विषय में बताया। कहा कि संविधान साफ तौर पर वर्णित हैं कि जो मुख्यमंत्री या मंत्री सदन का सदस्य नहीं है तो उनको 6 महीने में सदस्य बनना होता है। नहीं तो उसे पद से हटना होता। कहा कि संविधान में सभी व्यवस्था है उसी के अनुसार चुनाव आयोग को इस अवधि में चुनाव करना होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट की कोई बात ही नहीं है। कौशिक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तैयारी में जुटा हुआ है।

Next Story