टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने अब मोदी विरोध के चलते टीएमसी में शामिल होने का फैसला किया है। संभावना है कि वह टीएमसी से जुड़ने के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।
X
Rishiraj Rahi13 March 2021 12:45 PM IST
नई दिल्ली। भाजपा में हाशिए पर आने के बाद ठंडे बस्ते में पडे पूर्व केंद्रीय मंत्री और यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल हो गए हैं।
बुजुर्गों को सत्ता से बाहर रखने की नीति के कारण पद ना मिलने पर मोदी सरकार के आलोचक रहे यशवंत सिन्हा पिछले काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। यशवंत सिन्हा ने अब मोदी विरोध के चलते टीएमसी में शामिल होने का फैसला किया है। संभावना है कि वह टीएमसी से जुड़ने के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। कई बार वह आर्थिक मामलों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। 2014 से 2019 के दौरान उनके बेटे जयंत सिन्हा वित्त राज्यमंत्री थे, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी।
Next Story