undefined

विराट अनुष्का के घर आई नन्ही परी

विराट अनुष्का के घर आई नन्ही परी
X

नई दिल्ली। विराट कोहली के घर पर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट कर बेटी का पिता बनने की जानकारी दी है।

बेटी के जन्म पर विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा है कि आप लोगों को खुशी के साथ यह सूचित करना चाहते हैं कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।

क्रिकेटर ने लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।' बेटी के जन्म की खबर के बाद से ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

Next Story