undefined

शूटर दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव

उनके पुत्र विनोद तोमर ंने बताया कि अब माताजी की तबीयत में काफी सुधार है। चिकित्सकों ने कुछ टेस्ट कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज शाम को या बुधवार सुबह आ जाएगी।

शूटर दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव
X

बागपत। मशहूर शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। सांस लेने में परेशानी के बाद उनका मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत काफी ठीक है।

देश विदेश में विख्यात तथा राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतने वाली बागपत के जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। दिादी को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। उनकी पोती शूटर सीमा तोमर का कहना है कि जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी। उनके पुत्र विनोद तोमर ंने बताया कि अब माताजी की तबीयत में काफी सुधार है। चिकित्सकों ने कुछ टेस्ट कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज शाम को या बुधवार सुबह आ जाएगी।

Next Story