undefined

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। डाॅक्टर भी उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती
X

नई दिल्ली। भारतीय बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि गांगुली को शुक्रवार रात 1 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उनको एहतियात के तौर पर तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। डाॅक्टर भी उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Next Story