undefined

विराट कोहली-अनुष्का कें आंगन में जल्द गूंजेगी किलकारी

खुद कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनुष्का के साथ बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

विराट कोहली-अनुष्का कें आंगन में जल्द गूंजेगी किलकारी
X

नई दिल्ली। क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी सिने स्टार अनुष्का शर्मा के घर में जल्द किलकारी गूंजने वाली है। जल्द ही वे पहले बच्चे के माता-पिता बनने जा रहे हैं।

खुद कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनुष्का के साथ बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस पोस्ट में विराट कोहली ने लिखा है कि वे लोग अब दो से तीन होने जा रहे हैं। उनका बेबी जनवरी 2021 में आने की संभावना है। कोहली के साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने भी ऐसी ही फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके ये जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेबी बंप वाले पोज के साथ दिख रहे हैं।

Next Story