undefined

विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का निधन

कपिल देव लाइव शो के दौरान ही यशपाल शर्मा को याद कर रोने लगे। कपिल देव ने कहा कि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का निधन
X

नई दिल्ली। भारत के 1983 विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है।

यशपाल के एक पूर्व साथी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि यशपाल हमारे बीच नहीं रहे। हमें अभी उनके परिवार से यह सूचना मिली है। यशपाल शर्मा के निधन की सूचना मिलने पर कपिल देव एक रोने लगे। कपिल देव यशपाल शर्मा के निधन की खबर सुनकर खुद को रोक नहीं पाए और बुरी तरह टूट गए। कपिल देव लाइव शो के दौरान ही यशपाल शर्मा को याद कर रोने लगे। कपिल देव ने कहा कि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अंतिम दर्शन करने के लिए मुंबई से वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा शो के दौरान कहा, आई लव यू यश, पारी शानदार खेली।

Next Story