undefined

एकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी का मुकदमा ब्राह्मण सभा लड़ेगी

कानपुर। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के राइट हैंड रहे और यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी का मुकदमा अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा लड़ेगी।

खुशी को पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाकर जेल भेजा था। हालांकि किशोर न्याय बोर्ड ने उसे नाबालिग करार दिया था। अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने खुशी का केस लड़ने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने खुशी के परिजनों से मुलाकात की। खुशी के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी बेकसूर है, उसे गलत तरीके जेल भेजा गया है। वे कानूनी लड़ाई का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं रखते हैं। ऐसे मेें उनकी बेटी को कैसे न्याय मिलेगा। परिवार की पीड़ा सुनकर अखिल भारतीय ब्रह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने परिवार से कहा कि खुशी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि खुशी का केस ब्राह्मण महासभा लड़ेगी और बेटी को न्याय दिलाएगी।

Next Story