undefined

छेड़छाड़ के आरोपी दुकानदार की पिटाई

गोरखपुर। दुकान पर सामान खरीदने गई लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पीड़ित की मां ने दुकानदार को सरेराह पिटाई कर दी। जिले में छेड़खानी के बाद महिला ने एक दुकानदार को जमकर पीटा गया । आरोप है कि महिला की बेटी गुरुवार को दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी दुकानदार ने छेड़खानी की। इसके बाद लड़की की मां ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को पीटा और वीडियो भी बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर उत्तरी के रहने वाली एक लड़की गुरुवार सुबह पास के एक मिठाई की दुकान पर सामान लेने गई थी।

आरोप है कि तभी दुकानदार ने लड़की के साथ छेड़खानी की। लड़की रोते हुए घर पहुंची और आपबीती सुनाई। यह सुनते ही पीड़ित के परिवार का पारा चढ़ गया। लड़की की मां चार अन्य लोगों के साथ दुकान पर पहुंची और दुकानदार का गिरेबान पकड़कर उसे सरेआम पीटना शुरू कर दिया। महिला ने गोरखनाथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रमोद सिंह पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन प्रमोद सिंह का आरोप है कि उनकी उम्र 62 साल है। पूरा मामला बकाएदारी से जुड़ा है। लड़की की मां का 546 रुपए बकाया है। उसे मांगने पर इस तरह के आरोप लगाकर पीटा गया है।

Next Story