undefined

बीवी ने लौटने से मना किया तो लगा ली खुद को आग

मेरठ। ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के लौटने से इंकार पर खुद में आग लगा लगाकर आत्‍मदाह करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और वह अपने मायके आ गई थी। युवक ने पत्नी को घर ले जाने की बात कही, जब महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो युवक ने आग लगा ली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेरठ पुलिस का कहना है कि युवक साहिल खरखोदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 4 महीने पहले लिसाड़ीगेट की रहने वाली शाइस्ता नाम की युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में कुछ विवाद होने लगा। आरोप है कि साहिल उसे मारता-पीटता था और दहेज की डिमांड करता था। इसके बाद परिजन शाइस्ता को मायके ले आये। इस बीच युवक सुसराल पहुंचकर अपने आप को आग लगा ली। इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता को समझाने और घर वापस ले जाने के लिए साहिल ससुराल पहुंचा था, लेकिन जब शाइस्ता ने जाने से मना कर दिया तो साहिल ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साहिल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story