भाई और जीजा ने ही फेंक दिया यमुना में
नयन जागृति4 Oct 2020 9:41 AM IST
मथुरा। एटा की एक किशोरी को उसके सगे भाई और जीजा ने मारपीट कर यमुना नदी में फेंक दिया। लेकिन लड़की जैसे तैसे बच निकली।
पुलिस के मुताबिक एटा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ आगरा में अपनी बहन व बहनोई से मिलने आई थी। बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह से मारापीटा और बेहोशी की हालत में मोटरसाइकिल से ले जाकर यमुना में फेंक दिया। घायल किशोरी जैसे तैसे तैरकर बच निकली। उसने एक व्यक्ति की मदद से पुलिस को बुलाया और घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Next Story