undefined

बदलेगा फैजाबाद जंक्शन का नाम

बदलेगा फैजाबाद जंक्शन का नाम
X

अयोध्या। फैजाबाद जंक्शन का भी नाम बदलने की मांग को लेकर अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किए किए जाने का प्रस्ताव रखा है। इस पर सीएम ने आश्वासन भी दे दिया है। सांसद लल्लू सिंह ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही सारी औपचारिकता पूरी कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। उन्‍होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर फैजाबाद जंक्शन का नाम बदल कर साकेत या फिर अयोध्या कैंट रखे जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने दोनों नामों में से जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट रखे जाने पर सहमति जताई और आश्वासन भी दिया कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Next Story