undefined

सपा नेता पर चलाई गोली से पत्नी घायल

सपा नेता पर चलाई गोली से पत्नी घायल
X

जौनपुर । जिले के बक्शा क्षेत्र में बीती रात चुनावी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पर गोली चलाई। इसमें वह तो बच गया लेकिन उसकी की पत्नी घायल हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बक्शा क्षेत्र में रैदासपुर गांव निवासी सपा के बूथ प्रभारी चंद्र शेखर यादव बुधवार की करीब साढ़े नौ बजे घर के दरवाजे के पास खाना खा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आये और चंदू को निशाना बनाकर कर गोली चला दी। खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गया, जिससे उनके पीछे बैठी पत्नी मनीषा के कंधे पर गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।

Next Story