undefined

अवैध रूप से बना अफजाल अंसारी का बंगले और मेडिकल काॅलेज पर चलेगा बुलडोजर

अफजाल अंसारी की पत्नी का बंगला निष्क्रान्त सम्पत्ति की जमीन पर बना है। जांच के दौरान राजस्व परिषद में इसके निजी मालिकाना हक का कोई प्रमाण नहीं मिला है। दिल्ली तक इसके दस्तावेज तलाशे गए हैं। किसी निजी व्यक्ति की जमीन के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

लखनऊ। निष्क्रान्त सम्पत्ति पर बना अफजाल अंसारी की पत्नी का बंगला और घैला में सरकारी जमीन पर बने कॅरियर मेडिकल व डेंटल काॅलेज को भी गिराया जाएगा। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि यह सरकारी जमीन पर बना है। राजस्व परिषद ने गलत तरीके से तहसीलदार सदर तथा एडीएम के आदेश निरस्त किया था। जिसके चलते राजस्व परिषद में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में जमीन सरकारी है। एलडीए ने 8 से 10 साल पहले इसे गिराने का आदेश दिया था। यह मामला कमिश्नर की कोर्ट में विचाराधीन है। जल्दी ही पैरवी कर इसे निस्तारित कराया जाएगा।

डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि अफजाल अंसारी की पत्नी का बंगला निष्क्रान्त सम्पत्ति की जमीन पर बना है। जांच के दौरान राजस्व परिषद में इसके निजी मालिकाना हक का कोई प्रमाण नहीं मिला है। दिल्ली तक इसके दस्तावेज तलाशे गए हैं। किसी निजी व्यक्ति की जमीन के साक्ष्य नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि इसके ध्वस्तीकरण में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। कुछ अदालती औपचारिकताएं पूरी कर इसकी भी सुनवाई की जायेगी। अफजाल की पत्नी के बंगले का मानचित्र एलडीए निरस्त कर चुका है। ऐसे में बंगला अवैध हो गया है। अब इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story