मुरादनगर हादसे में फरार ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार

X
Rishiraj Rahi5 Jan 2021 2:20 AM GMT
गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के फरार मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था। पुलिस ने तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तारी कर लिया था। लेकिन ठेकेदार अजय त्यागी फरार था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद के एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम रख दिया था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद एसएसपी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को ही पांच टीमों को लगा दिया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अजय त्यागी शहर से बाहर है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाजियाबाद के बाहर से अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मंगलवार को अजय त्यागी को कोर्ट में पेश कर सकती है।
Next Story