undefined

किसानों को छेड़ा तो देश में आग लग जाएगी: नरेश टिकैत

किसानों को छेड़ा तो देश में आग लग जाएगी: नरेश टिकैत
X

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बीबीनगर में आयोजित किसान महापंचायत में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलनकारी किसानों को छेड़ा तो देश में आग लग जाएगी।

उन्होंने आशंका जताई कि आंदोलन को हिंसक बनाए जाने की साजिश रची जा रही है व। नरेश टिकैत ने किसानों से कहा कि आंदोलन को हिंसक न होने दें। हिंसा से कोई रास्ता नहीं निकलता। कृषि कानूनों को वापस लेने की समस्या का हल बातचीत के द्वारा निकलेगा। मगर, अभी बातचीत का माहौल नहीं दिख रहा। सोमवार को निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से बीबीनगर के दीनदयाल पार्क में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने ही सरकार बनाई और अब हमारी ही नहीं सुन रही। नरेश टिकैत ने कहा कि इन कृषि कानूनों से किसान की धरती नहीं बचेगी। किसान बर्बाद हो जाएगा। सरकार कभी जाति का तो कभी किसी का नाम लेकर किसानों को बदनाम कर रही है। यह आंदोलन किसानों का आंदोलन है।

विकास में सहयोग दिया, सरकार अब नहीं सुन रही

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने विकास में पूरा सहयोग दिया। अब सरकार उन्हीं की नहीं सुन रही है। जबकि भूमि अधिग्रहण में कहीं कोई रोड़ा नहीं आने दिया गया। जोर देकर कहा कि भाजपा की नीति खतरनाक है। तानाशाही का रवैया अपना रखा है।

Next Story