बुर्का पहनाकर अगवा की गई लड़की दिल्ली से बरामद
महताब राणा मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद गांव का रहने वाला है, जो 2018 में आगरा होटल में नौकरी करने आया था। यहीं उसकी पहचान लड़की के पिता से हुई थी। वह ताजगंज में किराए का कमरा लेकर रहता था। महताब शादीशुदा है। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके छह बच्चे हैं।

आगरा। बुर्का पहनाकर अगवा की गई नाबालिग लड़की पुलिस को दिल्ली में एक पीजी से बरामद की गई। लड़की ने पूछताछ में कई चैंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह नीट परीक्षा की तैयारी की तैयारी के सिलसिले में अपनी बुआ के लड़के के दोस्त के साथ दिल्ली गई थी। उसने कहा कि वह इस लड़के के संपर्क में एक साल से थी और उसी के साथ बुर्का पहनकर दिल्ली गई थी। लड़की का मंगलवार को मेडिकल और कलम बंद बयान दर्ज किया गया है। अभी मुख्य आरोपी की तलाश है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापे मारे रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत भी में लिया है। लड़की 23 फरवरी को आगरा के एक अस्पताल में दवा लेने गई थी। परिवारवालों का आरोप है कि वहीं से एक लड़के ने बुर्का पहनाकर लड़की का अपहरण कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में वह लड़की के साथ जाता दिखाई दिया। परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। परिवारवालों ने मेरठ के महताब पर तीसरी बार लड़की के अपहरण का आरोप लगाया था।
सोमवार की देर रात लड़की दिल्ली के एक पीजी से मिली। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह नीट की तैयारी करना चाहती थी लेकिन परिवारवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। जनवरी 2020 में वह बुआ के घर रहने चली गई थी। बुआ के बेटे के दोस्त से उसका संपर्क हो गया था। उसने उससे नीट की तैयारी कराने को दिल्ली ले जाने को कहा। लड़की ने पुलिस को बताया कि योजना के मुताबिक 23 फरवरी को उसके भाई का दोस्त आगरा आया। वह कार में ही बैठा रहा। दिव्यांशु चैहान के साथ वह दिल्ली आ गई। वह ग्वालियर में रहता है। उसका साथी रिंकू साहू दिल्ली का रहने वाला है। आगरा पुलिस के मुताबिक लड़की को पेइंग गेस्ट में शिफ्ट करने के तुरंत बाद, दिव्यांशु को अपने गृह जिले ग्वालियर में गिरफ्तार हो गया। उस पर वहां साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं दिव्यांशु चैहान और साह के साथ महताब राणा का भी कोई सम्बन्ध तो नहीं है।
महताब राणा मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद गांव का रहने वाला है, जो 2018 में आगरा होटल में नौकरी करने आया था। यहीं उसकी पहचान लड़की के पिता से हुई थी। वह ताजगंज में किराए का कमरा लेकर रहता था। महताब शादीशुदा है। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके छह बच्चे हैं। आरोप है कि लड़की को अगवा करके वह अपने घर मेरठ ले गया था। दबाव पड़ने पर उसने लड़की को मेरठ के ही एक थाने में छोड़ दिया था। इस घटना के दो महीने बाद फिर से उसके ऊपर लड़की के अपहरण का आरोप लगा। पुलिस ने तब महताब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।