undefined

भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त की कोरोना से मौत

श्यामाचरण 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए और बांदा लोकसभा सीट से आखिरी बार चुनाव लड़े थे।

भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त की कोरोना से मौत
X

प्रयागराज। प्रमुख कारोबारी, पूर्व सांसद और पूर्व नगर प्रमुख श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना के चलते बीती रात नई दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद स्थिति बिगडने पर श्यामाचरण को बेतहर इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया था। वहां भी उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। शुक्रवार शाम स्थिति गंभीर होने पर उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। रात 12 बजे श्यामाचरण ने अंतिम सांस ली। श्याम ग्रुप के संस्थापक श्यामाचरण गुप्ता 2004 में समाजवादी पार्टी और 2014 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इससे पहले श्यामाचरणण गुप्ता शहर के नगर प्रमुख रहे। नौ फरवरी 1945 में बांदा में जन्में श्यामाचरण 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए और बांदा लोकसभा सीट से आखिरी बार चुनाव लड़े थे। श्यामचरण के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। श्यामाचरण के साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।

Next Story