undefined

पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण करने वाला एक लाख का ईनामी मारा गया

पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण करने वाला एक लाख का ईनामी मारा गया
X

आगरा। पुलिस मुठभेड़ में पांच करोड़ की फिरौती के लिए डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण करने वाला एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह मारा गया। बुधवार देर रात जगनेर क्षेत्र में पुलिस के हाथों मारा गया।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में बदन सिंह और उसका एक साथी गँभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में बदन सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथी की हालत गंभीर है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश उन्हें धौलपुर के बीहड़ में रखा था। पांच करोड़ की फिरौती वसूलना चाहते थे। 14 जुलाई की रात पुलिस ने बीहड़ से डा. उमाकांत गुप्ता को मुक्त कराया था। दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। संध्या नाम की युवती ने डॉक्टर गुप्ता को हनी ट्रैफ किया था। पुलिस ने संध्या सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एसएसपी मुनिराज जी के नेतृत्व में बुधवार देर रात पुलिस की बदन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हुई थी।

Next Story