undefined

कैराना में फैक्ट्री में विस्फोट में चार मरे

कैराना में फैक्ट्री में विस्फोट में चार मरे
X

शामली। जनपद के कस्बा कैराना में अवैध पटाखे बनाने की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट से 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट की इतनी भयंकर हुई आवाज पूरा कस्बा दहल उठा। बताया जाता है कि अचार बनाने की फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था यह अवैध धंधा।

करीब चार बजे तेज धमाके के बाद फैक्ट्री जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजूदरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है। कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरी फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि छह मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची और आवश्यक निर्देश दिये।

Next Story