undefined

किसानों से मिले बिना नहीं लौटूंगी: प्रियंका बोली

किसानों से मिले बिना नहीं लौटूंगी: प्रियंका बोली
X

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीतापुर में हाउस अरेस्ट हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि पुलिस उन्हें जब भी छोड़ेगी वह किसानों से मिलने लखीमपुर जरूर जाएंगी। प्रियंका गांधी ने अरेस्ट होने के साथ ही अनशन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने किसान परिवारो से मुलाकात होने तक अन्न ग्रहण नहीं करने का ऐलान किया है। रविवार रात 12 बजे लखनऊ से निकली प्रियंका लखीमपुर नहीं पहुंच पाईं। पुलिस से बचने के लिए अपने चिरपरिचित शैली में उन्होंने रास्ते में दो से तीन बार गाड़ियां बदली लेकिन तड़के पांच बजे सीतापुर के हरगांव में उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्हें सीतापुर पीएसी कैम्पस में हाउस अरेस्ट किया गया है। सोमवार की रात 12 बजे तक उन्हें छोड़ा नहीं गया था। पीएसी कैंप के बाहर कांग्रेसियों का बड़ी संख्या में जमावड़ा भी है। कांग्रेसियों ने वहां पर मशाल और कैंडल जुलूस के माध्यम से लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि भी दी।

Next Story