गोरखपुर से ही चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
नयन जागृति15 Jan 2022 2:18 PM IST
नई दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट को लेकर लगाए जा रहे कयास पर भाजपा ने विराम लगा दिया है। भाजपा ने योगी को गोरखपुर शहर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिराथू से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। इससे पहले सीएम योगी को लेकर अयोध्या व मथुरा आद कई तरह की चर्चाएं थीं। उनको कभी अयोध्या से तो कभी मथुरा से चुनाव लड़ाने की बात की जा रही थी। लेकिन भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में सीएम योगी को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खत्म कर दिया गया है।
इसके अनुसार सरधना से संगीत सोम को टिकट दिया गया है। हस्तिनापुर से दिनेश खटीक और मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एक बार फिर मैदान में होंगे।
Next Story