अखिलेश यादव को मिल गई सेफ सीट: यहां से लड़ेंगे चुनाव

X
नयन जागृति20 Jan 2022 5:59 PM IST
लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर सपा ने स्थिति को साफ कर दिया है। आपको बता दें कि मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।
Next Story