undefined

अखिलेश यादव के बयान पर क्यों गुस्साई भाजपा?

अखिलेश यादव के बयान पर क्यों गुस्साई भाजपा?
X

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा आग बबूला है।

एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया जिस पर बीजेपी आगबबूला हो गई है। सपा अध्यक्ष से भारत में चीनी निवेश पर विचार मांगा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का इस पर विचार स्पष्ट है। हमारा असली दुश्मन चीन है। पाकिस्तान हमारा राजनीतिक दुश्मन है। लेकिन बीजेपी केवल वोट राजनीति की वजह से पाकिस्तान को निशाना बनाती है। लोकसभा में केवल समाजवादी पार्टी ने यह सवाल उठाया कि विधानसभा में पीओके की 24 सीटों पर सदस्य कब होंगे तब गृहमंत्री ने कहा था कि हम अक्साई चिन तक पहुंचेंगे। अब हम सुन रहे हैं कि गलवान में क्या हो रहा है। वह हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, हमारे कारोबार पर अतिक्रमण कर रहे हैं। भारत सरकार को इस पर सोचना चाहिए और विपक्षी दलों से बात करनी चाहिए। निवेश के मोर्चे पर हम चीन के साथ कारोबार को मजबूर हैं। यह एक मुश्किल स्थिति है जहां हमें अपने सबसे बड़े दुश्मन के साथ व्यापार करना पड़ रहा है। हमें अपनी इंडस्ट्री को मजबूत करना होगा। बिजनेस के साथ फौज भी चलती है।

भाजपा ने इसपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने को कहा है।

Next Story