समाजवादी पार्टी के दो विधायक भाजपा व बसपा में पहुंचे

X
नयन जागृति24 Jan 2022 10:08 PM IST
लखनऊ । जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय सपा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दूसरी तरफ , समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने सपा से इस्तीफा दे दिया है और वह बसपा में शामिल हो गए। इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच ठाकुरद्वारा से भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। अब अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 2017 में भाजपा ने राजपाल सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। राजपाल सिंह सपा के नवाब जान से चुनाव हार गए थे।
Next Story