undefined

अखिलेश यादव और शिवपाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी नहीं

अखिलेश यादव और शिवपाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी नहीं
X

लखनऊ। कांग्रेस ने मैनपुरी की करहल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इटावा की जसवंतनगर सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया व सपा-प्रसपा गठबंधन के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से परहेज किया है। ऐसा करके कांग्रेस ने भविष्य में भाजपा के खिलाफ जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने का स्पष्ट संकेत दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने करहल सीट पर पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन मंगलवार को नामांकन करने से रोक दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। यह बात और है कि कांग्रेस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अब प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय किया है। चुनाव की आहट तेज होते ही कांग्रेस और सपा के गठबंधन की अटकलों को अखिलेश ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि बड़े दलों का स्ट्र्राइक रेट खराब होता है। उनका इशारा कांग्रेस के साथ 2017 में हुए सपा के गठबंधन की ओर था। सपा और कांग्रेस दोनों का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है।

Next Story