आर पी एन सिंह से डरकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदली सीट

लखनऊ। उत्तर योगी कैबिनेट छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) खेमे में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से विधायक रहे हैं लेकिन अब उनकी सीट बदल दी गई है। इस बार वह पडरौना की जगह कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहां पल्लवी पटेल को भाजपा ने मैदान में उतारने की चर्चा है। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को बीजेपी के 'आरपीएन दांव' की वजह से सीट बदलनी पड़ी है। 'पडरौना के राजा' के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद स्वामी के लिए यह सीट सुरक्षित नहीं रह गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भगवा दल में जाने के बाद से ही स्वामी के सीट बदलने की अटकलें लग रहीं थीं।
स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए फाजिलनगर की लड़ाई भी आसान नहीं होगी, क्योंकि पिछले दो बार से यहां बीजेपी का दबदबा रहा है। फाजिलनगर विधानसभा से सीट से बीजेपी ने पुराने नेता और 2012 और 17 में जीते गंगा सिंह कुशवाहा के बेटे सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। गंगा सिंह कुशवाहा जनसंघ के जमाने से ही आरएसएस के करीब रहे। यह विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य के रूप में जाने जानी जाती है। परिसीमन के बाद 2012 के विधानसभा सभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर गंगासिंह कुशवाहा सपा के लहर के बावजूद लगभग पांच हजार से चुनाव जीतकर विधानसभा सभा पहुंचे। इसके बाद से यह 2017 में सपा के प्रत्याशी को लगभग 42 हजार मतों से हराकर दोबारा विधानसभा पंहुचे।