undefined

उत्तर प्रदेश उपचुनावः मैनपुरी और रामपुर में सपा आगे, खतौली में भाजपा पिछड़ी

यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुरूआती बढ़त हासिल कर ली है वहीं रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी सपा और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं।

उत्तर प्रदेश उपचुनावः मैनपुरी और रामपुर में सपा आगे, खतौली में भाजपा पिछड़ी
X

लखनऊ- यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुरूआती बढ़त हासिल कर ली है वहीं रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी सपा और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं। निर्वाचन आयोग से सुबह 10 बजे तक मिले रूझानो के अनुसार मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से 45 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहीं थीं। इस अवधि में श्रीमती यादव को 84 हजार 251 वोट मिल चुके थे जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 38 हजार 988 मत आये थे।

उधर, सपा के एक अन्य गढ़ रामपुर में भी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद आसिम राजा सुबह 10 बजे तक अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के आकाश शर्मा से 3848 वोटों से बढ़त बनाये हुये थे। सपा के कद्दावर नेता आजम खान के करीबी राजा को 7778 वोट मिल चुके हैं वहीं आकाश को सुबह 10 बजे तक 3930 मतदाताओं का आशीर्वाद मिला था।

मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा का कब्जा शुरूआती रूझानो में कमजोर पड़ता दिखायी दे रहा है। पांचवें राउंड की मतगणना में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया 3922, भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 2100 मत प्राप्त हुए। अब तक हुई मतगणना में मदन भैया ने 19317 और राजकुमारी सैनी ने 11470 मत प्राप्त किये। गौरतलब है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है जबकि सपा के मोहम्मद आजम खान और भाजपा के विक्रम सैनी को विधानसभा के लिये अयोग्य ठहराने के कारण क्रमशरू रामपुर और खतौली में उपचुनाव हो रहा है।

Next Story