डिंपल यादव का जलवा, मैनपुरी में डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रही हैं सपा प्रत्याशी
मैनपुरी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने डेढ लाख वोटों की बढ़त बना ली है।

X
Dheer Singh8 Dec 2022 2:04 PM IST
मैनपुरीः मैनपुरी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने डेढ लाख वोटों की बढ़त बना ली है। मैनपुरी उपचुनाव की मतगणना जारी है और फिलहाल डिंपल यादव 1 लाख 41 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां सपा की जीत तय मानी जा रही है। इस बीच अंतिम नतीजे आने से पहले ी सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। शिवपाल यादव ने इस बढ़त को नेताजी के आदर्शों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ये जीत नेताजी के आदर्शों की जीत है। जो विकास समाजवादियों ने किया है, उसकी जीत है। नेताजी के नाम से वोट पड़े हैं और अब भी नेताजी का जलवा कायम है।
Next Story