undefined

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के खिलाफ एससी एसटी सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा

कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत प्रकरण में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुआ था विवाद

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के खिलाफ एससी एसटी सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा
X

कानपुर देहात। भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद हुए विवाद में कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में ब्राहृमण महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश मनी त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि कानपुर देहात के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हुए विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम ने त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य ने अकबरपुर थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि रूरा क्षेत्र के मड़ौली गांव में अग्निकांड की शिकार मां बेटी का पोस्टमार्टम 14 फरवरी की देर रात चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व अनिल शुक्ला वारसी के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान दुर्गेश मनी त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी और विवेक शुक्ला ने राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर सभी वहां से चले गए। आरोप है कि थोड़ी देर के बाद त्रिपाठी वापस आये और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कृष्णा गौतम के साथ मारपीट की। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम की तहरीर के आधार पर एससीएसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि गौतम की तहरीर के आधार पर 323, 504, 506 व एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Next Story