undefined

मानव स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम योगी

मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और मानव स्वास्थ्य में उसकी अहम भूमिका है।

मानव स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम योगी
X

मेरठ। मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और मानव स्वास्थ्य में उसकी अहम भूमिका है। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का एक नया इतिहास मेरठ में लिखा जाएगा। श्री योगी ने कहा कि मेरठ भारत की ऐतिहासिक का भूमि है और यह महाभारत का भूमि है। हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखी थी जो धर्म, कर्म और मोक्ष से संबंधित है। मेरठ क्रांति की भी भूमि है। यह खेत मजदूरों की मेहनत की भूमि है जो खाद्य प्रदान करने वाले हैं। उन्होने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति नौ साल में दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, और इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने पहली बार ऐसी मंत्रालय बनाया जिसमें योग, आयुर्वेद आदि शामिल हैं। आज इस एक प्लेटफॉर्म पर इतने सारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मौजूद हैं, और यह एक बड़ा सौभाग्य है। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय ने नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करके अपने आप में विश्व स्तर पर एक नाम बनाया है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय से कहा कि उन्हें भी मेहनत करके इसी तरह की सफलता हासिल करनी चाहिए।

Next Story