undefined

लखनऊ में 1090 मुख्यालय में बम की सूचना से हड़कंप

लखनऊ में 1090 मुख्यालय में बम की सूचना से हड़कंप
X

लखनऊ । आगरा में स्थित ताजमहल के बाद लखनऊ के वीमन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम लगा होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया और सर्च ऑपरेशन में डॉग और बम स्क्वायड की भी मदद ली गई। लेकिन घंटों की चेकिंग के बाद सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस के जरिए अब फर्जी सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि 1090 मुख्यालय में बम लगा है। इस सूचना के बाद 1090 मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी कोई बम नहीं मिला।

आज सुबह आगरा के ताजमहल में बम होने की सूचना दी गई थी। इसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story