undefined

गांजा क्वीन समेत तीन गिरफ्तार, 11 किलो माल बरामद

गांजा क्वीन समेत तीन गिरफ्तार, 11 किलो माल बरामद
X

नोएडा । नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर सीमा को गिरफ्तार किया है और उसके पास से आठ किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है, इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। पूछताछ के दौरान महिला ने काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में शामिल रहने की बात कबूली है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने ही भोला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने गौरव नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 510 ग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाली आल्टो कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विजय को गिरफ्तार किया है और उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

Next Story