उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 की तिथि घोषित, देखे पुरा सिलेबस
यह परीक्षा कुल 8085 पदो पर भर्ती के लिए होगी।

X
Sachin Gautam22 April 2022 3:17 PM IST
लखनऊ। यूपीएसएससी ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार यूपी लेखपाल भर्ती की परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। बता दे कि यह परीक्षा कुल 8085 पदो पर भर्ती के लिए होगी। यह परीखा ऑफलाइन होगी। यूपी लेखपाल परीक्षा मे कुल 100 अंक होगे। जिसमे बहुविकल्पीय प्रश्न पुछे जाएगे। यह परीक्षा को पुरा करने के लिए उम्मीदवारो को कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा मेें हिन्दी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज से 25-25 प्रश्न पुछे जाएगे। उम्मीदवारो को कुल 100 प्रश्नो के उत्तर देने होगे। परीक्षा मे निगेटिव मार्किग भी होगी। एक गलत उत्तर देने पर प्रश्न के एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।
Next Story