undefined

अखिलेश को 22 में सीएम और 24 में पीएम बनाएंगे भाजपा के बागी

अखिलेश को 22 में सीएम और 24 में पीएम बनाएंगे भाजपा के बागी
X

लखनऊ। यूपी में सियासी उलटफेर के बीच योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थक विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने सपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर सबको लाल पगड़ी पहनाई गई। इस मौके पर धर्मसिंह सैनी ने अखिलेश को 2022 में सीएम और 2024 में पीएम बनाने का संकल्प जताया।

शुक्रवार को सपा में शामिल होने वालों में स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमर सिंह अपना दल से पूर्व विधायक, अली युसुफ पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक नीरज, बलराम सैनी पूर्व विधायक, राजेंद्र सिंह पटेल, धनपत राम पूर्व मंत्री, पद्म सिंह, अयोध्या पाल पूर्व विधायक, बंशी लाल, राम अवतार, आरके मौर्य शामिल है। इस मौके पर स्वामी ने कहा कि कैबिनेट में चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रस्ताव आया, चूंकि अनुसूचित के उम्मीदवार नहीं है इसलिए इसे सामान्य से भर दिया जाए। इसका विरोध किया। बिना आवेदन के भरना चाहते थे। इस तरह से हक मरा जा रहा है। सीएम की कुर्सी पर बैठकर पाप करना कहां का हिंदुत्व है। एससी-एसटी ओबीसी हिंदू नहीं है तो उनका जाना तय है। बंटवारे की लाइन उन्होंने खींची है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि अब यह समाजवाद के साथ लोहियावाद का जमावड़ा हुआ है।

धर्म सिंह सैनी ने कहा कि सपा में आने की कई वजह यूपी में समाजवाद कायम करना है। प्रतिबंध ना होता तो 10 लाख से बड़ी रैली होती। मकर संक्रांति के दिन शपथ लेते हैं कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। अखिलेश को सीएम बनाकर संविधान सुरक्षित करना है। इन्होंने जो सम्मान दिया वह बसपा और भाजपा में नहीं मिला। 2024 में प्रधानमंत्री की शपथ दिलाएंगे।

धर्म सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ। इसे देखते हुए हम पिछड़े, दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

•ााजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने •ाी इस्तीफा दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि वह समर्थकों के साथ शुक्रवार को सपा की सदस्यता लेंगे। जल्द ही पार्टी के कई विधायक •ाी इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता लेंगे।

Next Story