undefined

यूपी में फिर 5 व 6 फरवरी को बारिश के आसार

यूपी में फिर 5 व 6 फरवरी को बारिश के आसार
X

लखनऊ। ठंड और कोहरे के बीच उत्तर प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभवना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि अभी दो-तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छा जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में 5 व 6 फरवरी को बारिश की संभावना है। इससे गलन के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

पिछले कई दिनों से ठंड से बेहाल लोगों को सोमवार को काफी राहत मिली। सुबह लगभग आठ बजे ही धूप खिल गई जो दिनभर बनी रही। इससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रिकार्ड हुआ जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री था। धूप निकलने का असर रात के तापमान भी पड़ा। न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री था जो बढ़कर 7.4 डिग्री हो गया।

Next Story