undefined

आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया

आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया
X

नई दिल्ली। कांग्रेस के बडे नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं।

पडरौना राजघराने के राजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा, ''बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी हमारे देश के कीर्तिपुंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ओजस्वी केंद्र में गृहमंत्री अमित शाह जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि मुझे भाजपा परिवार में शामिल किया। कुछ ही सालों में हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्राचीन संस्कृति को 21वीं सदी से जोड़कर राष्ट्र निर्माण का जो काम किया है, पूरा देश सराहना कर रहा है।'

शशि वलिया, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस राजेन्द्र अवाना, प्रदेश सचिव यूपी कांग्रेस भी बीजेपी में शामिल हो गए।

Next Story