undefined

दुजाना गैंग के दो बदमाशो को गाजियाबाद पुलिस ने किया ढेर

मारे गए बदमाशो बिल्लू दुजाना पर 01 लाख का इनाम था वही दुसरे बदमाश राकेश दुजाना पर 50 हजार का इनाम था।

गाजियाबाद। गाजियाबाद में सुबह सवेरे हुए दो एनकाउंटर मे गाजियाबाद पुलिस ने दुजाना गैंग के दो बदमाशो को ढेर कर दिया। मारे गए बदमाशो की पहचान बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना के रूप में हुई है। दोनों बदमाश डबल मर्डर के केस में फरार चल रहे थे। दोनों बदमाश गजियाबाद मे अलग-अलग जगह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। दोनो शातिर अपराधियो पर संगीन धाराओं में दर्ज कई दर्जन मुकदमे थे।



बिल्लू दुजाना पर एक लाख जबकि राकेश दुजाना पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों बदमाश नोएडा के दुजाना गांव के रहने वाले थे। एसएसपी मुनिराज के मुताबिक पहली मुठभेड़ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई। यहां बदमाश बिल्लू दुजाना उर्फ अवनीश पुलिस बेरीकेडिंग तोड़कर भाग रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमे एक गोली सीने मे लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद उसको अस्पाताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया। जबकि पुलिस की स्वाट टीम प्रभारी और एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। बिल्लू नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव का रहने वाला था।


दूसरी मुठभेड़ मधुबन बापूधाम इलाके में हुई। वह भी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसकी बाइक फिसल गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। राकेश दुजाना पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उस पर करीब 16 मुकदमे दर्ज थे। एसएसपी ने बताया कि मारे गए दोनो बदमाशो ने पुरानी रंजिश के चलते गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित वेव सिटी में 20 अप्रैल की रात हरेंद्र चंदेला उर्फ चेतन और जितेंद्र नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिल्लू और राकेश दुजाना फरार थे।




Next Story