undefined

पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमी ने पति का किया कत्ल

प्रेमिका का साथ जिंदगीभर बना रहे इसलिए प्रेमी ने की थी पति की हत्या

पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमी ने पति का किया कत्ल
X

मेरठ। पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमी ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया। मेरठ के हस्तिनापुर में रविवार को हुई परमजीत की हत्या में मुख्य आरोपी पिंटु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। परमजीत की गोली मारकर पांच लोगों ने हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस का कहना है की मरने वाले परमजीत की पत्नी के आरोपी पिंटु से अवैध संबंध थे। जिसका पता प्रेमिका के पति को लगने पर उसने प्रेमी पिंटु को अपनी पत्नी से दुर रहने के लिए कहा था। जिसके बाद पिंटु ने परमजीत को अपने रास्ते का कांटा समझकर उसे मारने की प्लानिंग बना डाली। सपी देहात केशव कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की परमजीत की पत्नी के मुख्य आरोपी पिंटु से अवैध संबंध थे। दोनों के बीच करीब दो साल से संबंध थे। इस बात का परमजीत को पता लग गया था। परमजीत ने आरोपी पिंटू से कहा था की वह मेरी पत्नी से मिलना बंद कर दे। इसी बात को लेकर पिंटु ने अपने साथियों के साथ प्लान बनाया कि यदि परमजीत को मार दें तो उसकी पत्नी हमेश प्रेमिका रहेगी। 29 मई को चारो आरोपियों ने शराब पार्टी की और परमजीत को मार दिया। जिसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था।


परिजनो ने कराई थी गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज


मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भागोहपुर फतेहपुर प्रेम निवासी परमजीत (32) पुत्र करनेल सिंह खेती करता था। 29 मई की सुबह परमजीत घर से निकला था। उसके बाद युवक घर नहीं लौटा। युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ आया। परिजनों ने शाम के समय युवक के लापता होने की रिपोर्ट हस्तिनापुर थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद परमजीत का शव खेत मे मिलने पर पुलिस ने परिजनो के बयान के आधार पर पिंटु और उसके दोस्त पर संदेह जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story